Sports News: रेवाड़ी की बेटी ने पंजाब में लहराया परचम

On: August 4, 2025 8:33 PM
Follow Us:
मनाली चौहान ने इंडियन ओपन एथलेटिक्स में ट्रिपल जंप में जीता कांस्य पदक

Sports News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव कुंडल की बेटी मनाली चौहान ने पंजाब के संगरूर में आयोजित इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह प्रतियोगिता दो दिवसीय थी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में एथलीटों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मनाली चौहान पुत्री अशोक चौहान ने बेहतरीन संतुलन और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 12.80 मीटर ट्रिपल जंप लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

मनाली की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। कोच और परिजनों ने भी उनकी इस सफलता को भविष्य के बड़े टूर्नामेंटों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now