Haryana : Rewari पुलिस की फिर खुली खोल, धडल्ले से बिक कर रहे चाइनिज मांझे

On: August 3, 2025 8:54 PM
Follow Us:
चाइनीज मांझे बना जानलेवा, एक की चार अंगुलियां कटीं, गर्दन पर भी गंभीर घाव

Haryana: रेवाड़ी प्रशासन और पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसका खतरनाक अंजाम रविवार को झज्जर रोड स्थित फ्लाईओवर पर देखने को मिला, जब एक व्यक्ति की बाइक चलाते समय गर्दन मांझे में उलझ गई और उसके एक हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। इतना ही नहीं, उसकी गर्दन पर भी गहरा घाव हुआ, जबकि पीछे बैठा युवक भी मांझे में उलझकर घायल हो गया।

घटना में घायल हुए सुरेंद्र सिंह गांव बुढ़ाना के रहने वाले हैं। वे अपने एक परिचित के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। फ्लाईओवर पार करते समय एक कटी हुई पतंग का मांझा उनके गले और हाथ में उलझ गया। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे गर्दन पूरी तरह कटने से बच गई, लेकिन मांझे की धार इतनी तेज थी कि गर्दन पर गहरा घाव हो गया और एक हाथ की चार अंगुलियां पूरी तरह कट गईं। पीछे बैठे व्यक्ति के चेहरे और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।Haryana

राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद आमजन में भारी रोष है और लोग प्रशासन से यह सवाल कर रहे हैं कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में जानलेवा चाइनीज मांझा आखिर बिक कैसे रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now