Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 16 जिलों में अलर्ट जारी

On: March 21, 2026 11:01 PM
Follow Us:
BARISH

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के कई इलाकों में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जहां गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, वहीं लोगों के लिए नई मुसीबतें भी खड़ी कर दी हैं। राजधानी दिल्ली में जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम से आमजन बेहाल नजर आया। रातभर हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।Weather Alert

तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है, जबकि अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो जुलाई की गर्मी में बड़ी राहत मानी जा रही है।

हरियाणा के 16 जिलों में अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, गुरुवार 31 जुलाई को हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां होगी कम बारिश: हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने जहां किसानों को राहत दी है, वहीं शहरी इलाकों में जलभराव और जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन को सलाह दी गई है कि वह निचले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करे और ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now