Haryana Rain Alert: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, अगले तीन घंटों में शुरू होगी झमाझम बारिश

On: July 31, 2025 7:34 AM
Follow Us:
_Haryana Rain Alert Weather is going to change in Haryana, heavy rain will start in the next three hours

Haryana Rain Alert: हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सुबह 6.50 बजे जारी किया गया है।

जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों में बहादुरगढ़, मानेसर, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, मंडी आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, मातनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सिवानी, लोहारू, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाडी, नारनौल, बावल, सिरसा, मंडीडबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, ओढ़ा ब्लॉक में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और  गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now