CET Answer Key: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी के लिए CET के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गई है। HSSC के चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने 29 जुलाई को देर रात सोशल मीडया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।
चेयरमैन ने बताया कि उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। परीक्षा के बाद चेयरमैन ने कहा था कि 2 दिन के अंदर आंसर की जारी कर दी जाएगी। इसके 1 महीने के अंदर रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।


















