Haryana News: पुण्यतिथि के अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी मेंं श्रंद्धाजलि सभा आयोजित

On: July 27, 2025 3:24 PM
Follow Us:
जाट धर्मशाला रेवाड़ी में चौधरी हरफूल सिंह जाट जुलहनी की 88 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी की तरफ से श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए

Haryana News: जाट धर्मशाला रेवाड़ी में चौधरी हरफूल सिंह जाट जुलहनी की 88 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी की तरफ से श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए व समाज के लिए उनके योगदान को याद किया गया ।

इस अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जाट धर्मशाला रेवाड़ी परिसर के आस पास लगभग 200 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी के पूर्व प्रधान चौधरी हवासिंह महलावत एडवोकेट व प्रधान सूरत सिंह ने पर्यावरण के लिए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।Haryana News

 जाट समाज रेवाड़ी द्वारा  वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जाट धर्मशाला रेवाड़ी परिसर के आस पास लगभग 200 जगह पौधारोपण किया
जाट समाज रेवाड़ी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जाट धर्मशाला रेवाड़ी परिसर के आस पास लगभग 200 जगह पौधारोपण किया

इस अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी के उप प्रधान डीपी सिंह, सचिव हंसराज कोच,कोषाध्यक्ष अजीत सिंह धनखड़,सुरजीत पहलवान, रण सिंह लोर,पूर्व सचिव रण सिंह सहरावत,पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र फोगाट,अखिल भारतीय जाट महा सभा के प्रदेश सचिव युद्धवीर सिंह फोगाट, जिलाध्यक्ष अतरसिंह सिंह नेहरा,MS मालिक जी, रणबीर सिंह जांगू,राजू काकरावत,नवीन सोलोट,सतेंद्र झाबुआ,मंजीत महलावत,मास्टर जवाहर सिंह दूहन ,सुमन गुलिया जी,महेंद्र थानेदार, पृथ्वी सिंह फलस्वल,सोनू माजरा सहित समाज के बहुत सारे लोग मौजूद रहे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now