मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

On: July 27, 2025 10:10 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर रविवार सुबह एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रेवाड़ी-झज्जर रेलवे मार्ग के नयागांव फाटक के पास स्थित मंदिर के नजदीक हुई, जहां महिला ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मौके पर पहुंची Government Railway Police (जीआरपी) टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीआरपी एसआई सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, मगर किसी ने महिला को पहचानने का दावा नहीं किया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: इंजीनियर व गार्ड ही निकले चोर, Rewari कंपनी से 15 लाख का कॉपर चोरी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है ताकि महिला की पहचान हो सके। वहीं, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now