Rewari Crime: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली हैं। हरियाणा के जिला रेवाड़ी में खोल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के सरकारी विद्यालय में आठवीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक राजेश को काबू कर लिया है।
रेवाडी पुलिस ने राजस्थान के रतनगढ़ से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी हुई थी तथा छह बाद उसे पकडने में काबयाबी मिली है। Rewari Crime
डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित शिक्षक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया था। उसके बाद से ही अलग-अलग टीमें आरोपित के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। वह उसी दिन से स्कूल से फरार हो गया था। आरोपी ने अपना मोबाइल बंद किय था ताकि पकडा नहीं जा सकें
लोकशन से पकडा गया: रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि राजस्थान के रतनगढ़ में लोकेशन मिली। टीम उसे पीछे लगी हई थी। टीम ने दबिश दी गई और उसे पकड़ लिया गया।Rewari Crime

















