Haryana News: हिसार के गांव में मुखिया की कुर्सी संभालने वाला रामनिवास उर्फ निवासा अपराध के दलदल में इतने गहरे तक धंस गया कि उसे पुलिस से बचने के लिए डंकी रूट से अमेरिका भागना पड़ा। जब वहां से अमेरिका ने उसे डिपोर्ट किया तो सोनीपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि 17 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर वह सुरक्षा एजेसियों के चमका देकर फरार हो गया था, लेकिन 18 जुलाई को उसे एंटी गैंगस्टर यूनिट ने जीटी रोड से पकड़ लिया।
जिला रेवाड़ी के रोझूवास अजय ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने साझेदारी में पिपली में शराब का ठेका लिया हुआ है। उसी के सेल्समैन सुरेंद्र ने बताया कि गांव पिपली का पूर्व सरपंच रामनिवास ठेका चलाने के लिए रंगदारी मांग रहा है। Haryana News
29 जून, 2023 को पिपली गांव के शराब ठेके के पीछे बने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में दो पक्षों की बैठक हो रही थी। इसी दौरान दौरान अचानक गोलियां चल गई इस दौरान रामनिवास व सेल्समैन सुमित दोनों को गोली लगी और दोनों को ही अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
बाद में बैठक में गोलियां तक चल गईं। वहीं रामनिवास के भाई ने भी 15 लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया था। रामनिवास के भाई का कहना था कि वह तो गांव में कॉलेज के पास शराब ठेका होने का विरोध कर रहे थे।
बता दे कि आरोपित शराब ठेकेदार से रंगदारी नहीं देने पर गोली चलवाने, हत्या व अन्य कई अपराध के आरोप हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

















