Haryana News: हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

On: July 20, 2025 10:29 AM
Follow Us:
Haryana News: Encounter between Haryana Police and criminals, criminal got shot in the leg

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में पुलिस और बदमशों की मुठभेड़ हो ई। पुलिस ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश पर कई मामलों में लूट के आरोप थे और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

आरोपी यूपी में गैंगस्टर रहा है और वहां पर भी मुठभेड़ में उसको गोली लगी थी और अब हरियाणा में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए रात को मौजूद था। सूचना के आधार पर एंटी गैंगस्टर यूनिट अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जखोली टोल पर हुई मुठभेड़, गिरोह का सरगना दबोचा

kmp एक्सप्र्रेसवे पर स्थित जखोली टोल के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब स्पेशल एंटी गैंग्सटर यूनिट की टीम का लुटेरों के सरगना से आमना-सामना हो गया। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now