Haryana CET Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र का पता लगा सकेंगे। अभ्यर्थी cet2025groupc.hryssc.com लिंक पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर सूचना दी है। सीईटी एग्जाम 26 और 27 जुलाई को होने वाला है। एग्जाम के दिन सभी स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी रहने वाली है। 27 जुलाई को रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्टी रखनी होगी।


















