Abhay Chautala: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी, बेटे को वॉट्सऐप पर वॉइस नोट भेजा

On: July 16, 2025 3:37 PM
Follow Us:

Abhay Chautala: हरियाणा में इनेलो के अध्यक्ष अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने अभय चौटाला के छोटे बेटे कर्ण सिंह चौटाला को फोन पर वॉइस नोट भेजा। आरोपी ने लिखा-वो मेरे रास्ते में न आए, नहीं तो उनको भी प्रधान(नफे सिंह राठी) के पास भेज देंगे। यह नंबर यूके का बताया जा रहा है।

अभय सिंह के बेटे ने इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 2 साल पहले भी अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई।

अभय चौटाला के बड़े बेटे अर्जुन चौटाला रानियां से विधायक हैं, जबकि छोटे बेटे कर्ण सिंह चौटाला सिरसा में जिला परिषद के चेयरमैन हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now