मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में SBI बैंक से 10.7 लाख नकदी से भरा बैग चोरी: CCTV में कैद हुए फुटेज

On: July 15, 2025 1:59 PM
Follow Us:
sbi

हरियाणा: बावल (हरियाणा) स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा से 10 लाख 70 हजार रुपये नकद से भरा एक बैग चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।

दरअसल, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव प्रहलादपुर का रहने वाला विजय सिंह दो बैग में करीब 20 लाख रुपये की नकदी लेकर बावल के छोटूराम चौक स्थित एसबीआई की शाखा में पहुंचा था। विजय सिंह गांव भाड़ावास स्थित अश्विनी पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

यह भी पढ़ें  New Rules 1 June 2025: 1 जून से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये 6 बड़े नियम

बैंक में वारदात की सूचना के बाद डीएसपी बावल सुरेंद्र सिंह श्योराण, बावल थाना प्रभारी संजय सिंह के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश बैग को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now