Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज सुबह से मौसम बदल गया है। आज भिवानी, हिसार, अंबाला और सिरसा में बारिश हुई। वहीं गुरुग्राम में भी बरसात हुई।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इस दौरान गरज और चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में 16 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा।

















