Haryana News: हरियाणा में मां को हवस का शिकार बनाने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, विरोध करने पर की थी मारपीट

On: July 11, 2025 3:47 PM
Follow Us:
Haryana News: In Haryana, the son who made his mother a victim of lust was arrested, he had beaten her up when she protested

Haryana News: हरियाणा में कलयुगी बेटे ने मां को हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी बेटे को मुकदमा दर्ज कर जांच कर गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके 3 लड़कियां और 1 लड़का है। सभी बच्चे विवाहित है। बेटे की 6 साल पहले शादी की थी लेकिन नशे की आदत की वजह से लगभग 4 साल पहले उसका तलाक हो गया। उनका पोता साथ ही रहता है. 8 जुलाई की रात उनके पति अपनी बहन के पास गए थे। घर पर वह उनका बेटा और पोता थे।

रात करीब 10 बजे वह शराब पीकर आया। वह अपने पोते के साथ सो रही थी। घर पर आते ही बेटे ने तेज आवाज में टीवी चला दिया। वह उसके कमरे में गई तो बेटा निर्वस्त्र पड़ा था। उन्होंने उसे समझाया और खाने के लिए पूछा तो उसने गाली गलौच शुरु की और मारपीट करने लगा। वह संबंध बनाने के लिए कहने लगा। मां ने विरोध किया और अपने कमरे में आ गई।

रात करीब 12 बजे उनका बेटा कमरे में आया और दुष्कर्म किया। उन्होंने बुधवार को पति और तीनों बेटियों को इसके बारे में अवगत कराया। परिवार की सलाह पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने देर शाम उनका मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now