Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रहे हैं। ट्रांसपोर्ट और पावर डिपार्टमेंट में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी के बाद अब उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों से मोटर व्हीकर इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट तलब की है।
उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग से यह जानकारी मांगी है कि कौन सा MVI कहां और कब से तैनात है। यह रिपोर्ट जल्द ही अनिल विज के पास पहुंच जाएगी, जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग में शुरू होने जा रही ATS की प्रगति का भी अपडेट अधिकारियों से लिया है।
क्या है ATS मशीन, कैसे होता है इसका उपयोग
1. फिटनेस जांच के लिए लगेगी एटीएस
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के माध्यम से वाहनों की फिटनेस की जांच का काम कर रहा है। ATS मशीनें स्वचालित रूप से वाहनों की फिटनेस की जांच करने के लिए मैकेनिकल उपकरणों का इस्तेमाल करती है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा में 6 ATS स्थापित करने का फैसला लिया है। इन स्टेशनों पर ATM, लाउंज और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
2. क्या काम है ATS का?
ATS मशीनें वाहनों की फिटनेस जांचने के लिए कई तरह के परीक्षण करती हैं, जैसे कि ब्रेक सस्पेंशन और उत्सर्जन स्तर का परीक्षण। ये परीक्षण स्वचालित रूप से किए जाते हैं, जिससे मानवीय त्रुटि की संभावना कम हो जाती है। ATS मशीनें न सिर्फ वाहनों की फिटनेस जांचने में सहायता करती है, बल्कि वायु प्रदूषण क कम करने और परिवहन की समग्र स्थिरता में सुधार करने में भी मदद करती है।
3. 6 महीने के अंदर शुरू होने की उम्मीद
हरियाणा सरकार ने 2022 में ATS स्थापित करने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। 2023 में इन स्टेशनों को स्थापित करने का प्रोसेस शुरू की गई। इन स्टेशनों को 3,4 या 6 लेन में बनाया जाएगा या भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की जांच के लिए भी उपकरणों को शामिल किया जाएगा। अभी तक के अपडेट के मुताबिक प्रदेश में ये ATS मशीनें 6 महीने के अंदर शुरु होने की संभावना है।
एटीएस के आते ही MVI का पद हो जाएगा खत्म
हरियाणा में अभी व्हीकल फिटनेस या उससे जुड़े कामों को मोटर वेहिकल इंस्पेक्टर के द्वारा किया जाता है। इन कामों के लिए ये लोगों से रिश्वत भी लेते हैं। इसको देखते हुए विभागीय मंत्री अनिल विज ने सीएम फ्लाइंग रेड के लिए भी कहा है। हालांकि जब ATS शूरू हो जाएगा तो सरकार MVI के पदों पर कैंची चला सकती है और इन पदों पर तैनात अधकारियों को दूसरे किसी कामों में लगा सकती है।

















