मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के इस गांव की बदली किस्मत, 17 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

On: June 30, 2025 10:05 AM
Follow Us:
The fate of this village in Haryana has changed, a sports stadium will be built at a cost of 17 crores, the government took a big decision

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही नाहरी गांव की किस्मत बदलने वाली है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो खेल विभाग ने यहां पर स्टेडियम निर्माण को लेकर 17 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए है। ऐसे में अब यहां से पहलवान समेत कबड्डी, बैडमिंटन आदि खेल के खिलाड़ी भी तैयार होंगे।

जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से खिलाड़ी उत्साहित हैं, क्योंकि गांव में नर्सरी और एकेडमी के अभाव में खिलाड़ियों को खेवड़ा या दिल्ली जाकर अभ्यास करना पड़ता है। खेल की बदौलत गांव के करीब 150 खिलाड़ी को विभित्र विभागों में रोजगार मिल चुका है। इनमें अमित दहिया जहां खेल विभाग में उपनिदेशक हैं, वहीं रवि दहिया रेलवे में फर्स्ट कैटेगरी अधिकारी हैं। गांव के 20 से ज्यादा पहलवानों ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें  Vivah Shagun Yojana: हरियाणा सरकार का बेटियों को बड़ा तोहफा, अब शादी पर मिलेंगे 71,000 रुपये,बस ये करना होगा

संत ने बदली गांव की सूरत

खबरों की मानें, तो साल 1996 में नाहरी गांव के महात्मा हंसराज ने अपने परिवार और गांव वालों के विरोध को दरकिनार करते हुए नहर किनारे ही नन्हें पहलवानों को तैयार करना शुरू किया था। सुविधाओं के अभाव में दौड़ के लिए देसी ट्रैक बनाया गया। हाथ की चक्की के पत्थर के पाटों को तारों के सहारे पेड़ों पर बांधकर देसी जिम बनाया गया। कई साल की मेहनत का परिणाम है कि आज गांव की सूरत बदल चुकी है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नंदू गौशाला धारूहेड़ा में समाजसेवियों ने किया बड़ा आर्थिक सहयोग

प्रतिभाओं का होगा विकास

खबरों की मानें, तो खेल विभाग हरियाणा के उप खेल निदेशक अमित दहिया ने कहा कि गांव में स्टेडियम निर्माण को लेकर बड़ी सफलता मिली है। इससे खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। स्टेडियम के निर्माण होने से यह प्रतिभाओं का विकास हो सकेगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now