Haryana News: हरियाणा में इन खिलाड़ियों को मिलेगा 20 लाख रुपये का मेडिकल कवर! गांवों में बनेंगे नए स्टेडियम

On: June 27, 2025 10:00 AM
Follow Us:
These players will get medical cover of Rs 20 lakh in Haryana! New stadiums will be built in villages (3)

Haryana News: अब प्रदेश में राष्ट्रीय विजेता और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये का मेडिकल कवर मिलेगा। हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक और अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये तक का मेडिकल कवर देगी। सीएम सैनी जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

संजीव वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से खेलो हरियाणा ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए खेल प्रदर्शन से जुड़े पहलुओं को डिजिटल तरीके से मैनेज किया जाएगा।

संजीव वर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी सरकारी खेल स्टेडियमों की जीआईएस मैपिंग की गई है। ऐसे गांवों और कस्बों में नए स्टेडियम बनाए जाएंगे, जहां 10 किलोमीटर के दायरे में कोई सरकारी खेल स्टेडियम उपलब्ध नहीं है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now