Haryana News: उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) ने प्रदेश के 123 कॉलेजों में वीटा मिल्क बूथ खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए इन सभी कॉलेजों को सर्कुलर भेजकर प्रस्ताव मांगे गए हैं।
प्रस्ताव मिलने के बाद उनके आधार पर इन कॉलेजों में ये बूथ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि यह शुरुआती चरण में है, मंजूरी के बाद कॉलेजों में ये बूथ खोले जाएंगे। इसको लेकर कॉलेजों में हलचल है और प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।Haryana News
इसके लिए डीएचई को हरियाणा सरकार के निगम विभाग के आयुक्त एवं सचिव की ओर से एक पत्र मिला था। जिसमें इन बूथों को खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। आपको बता दें कि सरकार प्रदेश भर में 350 बूथ खोलने की तैयारी कर रही है।Haryana News
हरियाणा सरकार ने बजट के दौरान इसकी घोषणा की थी। इसमें सरकारी कॉलेज, विभाग, बोर्ड, निगम, संस्थान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, निकाय आदि शामिल होंगे।

















