Link Expressway: इन 11 गांवों के किसानों होंगे करोड़पति, इस Link Expressway के लिए जमीन खरीदेगी सरकार

On: March 21, 2026 11:33 PM
Follow Us:
Farmers of these 11 villages will become millionaires, government will buy land for this Link Expressway

Link Expressway: उत्‍तर प्रदेश में सबसे बड़े गंगा एक्‍सप्रेसवे का निर्माण तेजी से हो रहा है. गंगा एक्‍सप्रेसवे Ganga Express Way मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्‍तावित है. गंगा एक्‍सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे Agra Lucknow Express Way से भी जोड़ा जाएगा. इसके लिए मैनपुरी में एक लिंक एक्‍सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. अब मैनपुर में लिंक एक्‍सप्रेसवे निर्माण की कवायद भी शुरू हो गई है. यह लिंक एक्‍सप्रेसवे मैनपुरी में 11 गांवों से होकर गुजरेगा.

नया लिंक एक्‍सप्रेसवे बनेगा

दरअसल, प्रदेश में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए जाने के लिए यूपीडा (UPEIDA) ने नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर काम शुरू कर दिया है. निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक नए लिंक एक्‍सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है, जो करीब 92 किलोमीटर लंबा होगा. नए लिंक एक्‍सप्रेसवे में भोगांव तहसील क्षेत्र के 11 गांवों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी.Link Expressway

इन 11 गांवों से गुजरेगा नया लिंक एक्‍सप्रेसवे

लेखपालों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मिलने के बाद जानकारी यूपीडा को साझा की जाएगी. इसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम और तेज हो सकेगा. नया लिंक एक्‍सप्रेसवे जिन 11 गांवों से गुजरेगा उनमें मुड़ई, दुर्जनपुर, हाजीपुर बरा, बहदीनपुर, अकबरपुर बिकू, छबीलेपुर, चनेपुर, हुसैनपुर, घूमसपुर, कमालपुर महमूदिया, रामनगरिया शामिल हैं.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now