Business idea: बचपन में जब कोई पूछता था- “बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?” तो जवाब मिलता था: डॉक्टर, टीचर या बिजनेसमैन। लेकिन रिटायरमेंट के बाद कोई यह सवाल नहीं पूछता। पर क्यों नहीं? उम्र चाहे जो भी हो, अगर जुनून जिंदा है तो सपनों को जीने की कोई उम्र नहीं होती। आज का दौर ऐसा है जहां 60 के बाद की उम्र एक नई शुरुआत का दूसरा नाम बन गई है।
रिटायरमेंट के बाद का समय खाली बैठने या सिर्फ आराम करने का नहीं है, बल्कि यह खुद को फिर से साबित करने का एक बेहतरीन मौका हो सकता है। अगर आपके पास अनुभव है, थोड़ा हुनर है और थोड़ा आत्मविश्वास है तो आप भी 60 की उम्र के बाद एक सफल उद्यमी बन सकते हैं। यहां हम आपके लिए 5 ऐसे अनोखे और कम लागत वाले बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आमदनी का जरिया बन सकते हैं, बल्कि आपको नई पहचान भी दिलाएंगे।Business idea
अगर आपके घर में एक या दो कमरे खाली हैं तो आप उन्हें Airbnb या होमस्टे प्लेटफॉर्म पर किराए पर देकर कमाई शुरू कर सकते हैं। अगर स्थानीय खाने और साफ-सुथरे माहौल में थोड़ा सा आतिथ्य का तड़का लगा दिया जाए तो यह साइड इनकम आपका छोटा सा हॉस्पिटैलिटी बिजनेस बन सकता है।Business idea
फूड ट्रक-स्वाद से कमाई का सीधा जरिया
खाना पकाने के शौकीन लोगों के लिए मिनी फूड ट्रक एक सुनहरा मौका है। इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आता और अगर लोकेशन सही हो तो शुरुआत से ही अच्छी कमाई हो सकती है। चाय-नाश्ते से लेकर लोकल स्ट्रीट फूड तक, अगर रोजाना 100 प्लेट बिक जाएं तो महीने की कमाई 2.5 से 3 लाख तक हो सकती है।
आर्ट और क्राफ्ट से अपनी क्रिएटिविटी को भुनाएं
अगर आपको पेंटिंग, कढ़ाई, हैंडमेड गिफ्ट या क्राफ्टिंग जैसी चीजों में दिलचस्पी है तो इन्हें Etsy, Amazon या Instagram जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है। कई सीनियर आर्टिस्ट अब अपनी कला को डिजिटली बेच रहे हैं- आप भी उनसे जुड़ सकते हैं।

















