कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री बांट किया चौ. भजनलाल को नमन

रेवाड़ी: सुनील चौहान। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल के शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप वाल्मिकी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा कोनसीवास रोड़ स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर व फलाहार वितरित किए।
प्रदीप वाल्मिकी ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में चौ. भजनलाल का नाम सदैव विकास पुरुष के रूप में अमर रहेगा। चौ. भजनलाल 36 बिरादरी के नेता थे। उनके कार्यकाल में हरियाणा ने विकास की नई बुलंदियों को छुआ। विशेषकर दक्षिणी हरियाणा के साथ उनका विशेष लगाव रहा। क्षेत्र की अनेकों बड़ी परियोजनाओं का श्रेय चौ. भजनलाल को ही जाता है। उन्होंने कहा कि आज चौ. भजनलाल बेशक हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें हजारों लोगों के दिलों में आज भी बरकरार है।
उन्होंने कहा कि अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए युवा नेता विधायक कुलदीप बिश्नोई न केवल युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं, अपितु विकास पुरुष के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप बिश्नोई के रूप में हरियाणा की जनता अपना अगला मुख्यमंत्री देख रही है। कुलदीप बिश्नोई ही एकमात्र ऐसे नेता है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा का विकास करा सकते हैं।
इस अवसर पर बस्तीराम यादव, खुशीराम वाल्मिकी, विनोद वाल्मिकी, मास्टर सुखीराम माछरौली, नेमीचंद सैनी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button