Haryana News: हरियाणा की छोरियों ने मारी बाजी, फ्री स्टाइल में 10 में से जीते 7 गोल्ड मेडल

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:
Haryana News: Girls of Haryana won, won 7 out of 10 gold medals in free style

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पलवल में आयोजित नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में विजेता रहे पहलवान वियतनाम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी पदकों की झड़ी लगाकर देश का नाम रोशन करेंगे।

खेल मंत्री गौरव गौतम आज को चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में खेली जा रही तीन दिवसीय अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में पहलवानों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे।

मंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका दुनिया भर में बज रहा है। म्हारे खिलाड़ियों ने देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हरियाणा का नाम चमकाया है। पलवल में आयोजित नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में लड़के व लड़कियों की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भी हरियाणा ऑवरऑल चैंपियन रहा है।

लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटियों ने 10 में से 7 गोल्ड मेडल प्राप्त कर परचम लहराया है। इसके अलावा प्रदेश के बेटों ने भी 10 में से 5 स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा सिर्फ दूध, दही, खानपान या फिर खेती-किसानी के लिए ही नहीं जाना जाता। आज के दौर में हरियाणा खेलों व खिलाड़ियों का हब बन चुका है।

उन्होंने कहा कि कुश्ती केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि दिमाग का खेल भी है। खिलाड़ियों के दमखम पर हरियाणा आज ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने पलवल जिला के युवाओं का आह्वान किया कि वे खेलों में आगे बढ़ें और देश-प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

 

हर मैट पर हौसले, मेहनत और जीत की एक नई कहानी लिख रहे हरियाणा के पहलवान

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के पहलवान हर दांव में एक नई गाथा गढ़ रहे हैं। प्रदेश के पहलवान हर मैट पर हौसले, मेहनत और जीत की एक नई कहानी लिख रहे हैं।

पलवल जिला में राष्ट्र स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना हरियाणा प्रदेश सहित पलवल जिला के लोगों के लिए गर्व व गौरव की बात है।

इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भारतीय कुश्ती महासंघ यूटी के उपाध्यक्ष दर्शन लाल, भारतीय कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

अंडर-17 महिला वर्ग फ्री स्टाइल में चेष्टा, रचना व रूतुजा ने जीता स्वर्ण

अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों की लड़कियों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 40 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश की चेष्टा ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की प्रीति यादव ने रजत, दिल्ली की दिशा और महाराष्ट्र की स्नेहल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 43 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की रचना ने स्वर्ण, छत्तीसगढ की सुभद्रा यादव ने रजत, दिल्ली की खुशी व महाराष्ट्र की अनुष्का ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 46 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की रूतुजा ने स्वर्ण, दिल्ली की अदिती कुमारी ने रजत, राजस्थान की कशिश गुरजार और हरियाणा की पूजा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now