मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Bijli Bill: हरियाणा में बकाया बिजली बिलों के भुगतान पर दी जाएगी विशेष छूट, सरकार लेकर आएगी नई योजना

On: May 22, 2025 3:12 PM
Follow Us:
_HARYANA

Haryana Bijli Bill: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में बिजली के बकाया बिलों के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो गांव अभी तक भी ‘म्हारा गांव- जगमग गांव’ योजना में शामिल नहीं हैं, उन गांवों के लिए जल्द ही नई योजना लेकर आएंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 5,800 गांवों में इस योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इस योजना के तहत, बिजली के बकाया बिलों का भुगतान अनिवार्य है। बाकी गांवों को भी इस योजना में शामिल करने के लिए बकाया बिलों के निपटान की योजना लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें  Haryana: भावांतर और सूखे के मुआवजे के लिए भटक रहे किसान, भारतीय किसान यूनियन ने दिया अल्टीमेटम

बता दें कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बिजली विभाग पर गरीब लोगों के घरों में लाखों रुपये के बिल भेजने का मामला उठाया था, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है।

लोगों को बकाया बिलों में दी जाएगी छूट

सीएम नायब सैनी ने कहा कि नारनौंद हलके में 55 गांव हैं। इनमें से एक भी गांव ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना में शामिल नहीं है। इन गांवों के लोगों ने अपनी बकाया बिजली बिल राशि जमा नहीं करवाई है। इन गांवों का 388.37 करोड़ रूपए बिजली बिल बकाया है।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi: रूपए हडफने के लिए पिकअप चालक ने रचा ये खेल, जानिए कैसे खुला राज ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विधायक लोगों को बकाया बिल भरने के लिए प्रेरित करें, तो हम इन बकाया बिजली बिलों के लिए एक स्कीम लेकर आएंगे और लोगों को उसमें छूट दी जाएगी।

हरियाणा सीएम ने कहा कि जहां तक बिजली बिलों में खामियों की बात है, तो कुछ मामलों में मीटर खराब हो जाते हैं और उसकी रिपोर्ट बिजली दफ्तर में नहीं की जाती।

बिजली बिलों की दोबारा की गई गणना

मदनहेड़ी गांव के 2 बिजली उपभोक्ताओं का मामला विशेष रूप से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने उठाया था। उन दोनों का मीटर खराब होने के कारण बिल औसत आधार पर बनाया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana: विश्व की नंबर एक रैंकिंग की खिलाड़ी बनी सुहाना सैनी, रोहतक की बेटी ने लहराया टेबल टेनिस में परचम

बिल की दोबारा गणना की गई और अब 7 साल 4 महीने का इनका औसत मासिक बिल 1255 रुपए आया है। दूसरे का गलत मीटर रीडिंग के कारण अधिक बिल बन गया था। जांच उपरांत अब यह 11 साल 8 महीने का औसत मासिक बिल 827 रुपये आया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now