Free Heath check up Camp: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव गोठड़ा में स्थित मेवा हवेली रविंद्रगढ़ पर रेवाड़ी की मशहूर चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ स्मिता कश्यप द्वारा मुफ्त चर्म रोग कैंप लगाया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप में बडी संख्या (Sqin Clinic Rewari news) मरीजो ने केंप लाभ उठाया।
डॉ स्मिता कश्यप ने बताया कि समय समय पर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए फ्री कैंप का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को रेवाड़ी के गांव गोठड़ा में स्थित मेवा हवेली रविंद्रगढ़ पर जांच शिविर लगाया गया। Free Heath check up Camp
शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाई वितरण की गई। डॉ स्मिता कश्यप ने मरीजों को गर्मियों में होने वाली बीमारी जैसे फंगल इन्फेक्शन, सोरायसिस, दाद, बाल झड़ना, खुजली, मस्से, इत्यादि का उपचार मुहैया करवाया और उनसे बचने के तरीकों के बारे में भी बताया।

















