मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather Update: हरियाणा में कहर बरपा रही गर्मी, 3 अप्रैल से फिर बढ़ेगी गर्मी

On: April 1, 2025 4:55 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने वाला है। वहीं 3 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। 31 मार्च को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

यहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 2.3 डिग्री का इजाफा हुआ है। अब तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने के आसार है। हालांकि अभी रात में ठंडक है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: बेटी की शादी में मिलेंगे 71 हजार रुपये, बस ये करना होगा काम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में मौसम 4 अप्रैल तक खुश्क रहने के आसार है।

बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने और बीच-बीच में आंशिक बादल और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने के आसार है।

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाड़ी के पवन भाडावास बने अखिल भारतीय यादव महापरिषद के प्रदेशाध्यक्ष

मार्च में सामान्य से 41 प्रतिशत कम हुई बारिश
हरियाणा में मार्च महीने सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता है और ये लगभग सूखा रहा। अब अप्रैल और मई में किसान बारिश की संभावना कर रहे हैं। लेकिन इस दैरान गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम रहता है।

हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क है और इसमें 3 अप्रैल को कुछ बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में मार्च 2025 के दौरान कुल 8.9 एमएम वर्षा हुई। यह सामान्य वर्षा से 41 प्रतिशत कम है। मार्च महीने के लिए हरियाणा की सामान्य वर्षा 15.1 एमएम है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: खरखड़ा कालेज की सारी लाईटें ठप, जिम्मेंदार मौन ?

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now