Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल गया मौसम का मिजाज, दिन के तापमान में होगा इजाफा

On: March 31, 2025 9:01 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा समेत देशभर में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।Haryana Weather Update

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है और उत्तरपश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

हरियाणा में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। Haryana Weather Update

एक ट्रफ ओडिशा के आंतरिक हिस्सों से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है, जो मध्य छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होकर गुजर रही है।

मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वी असम और उत्तर कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई।

तापमान में हुआ इजाफा

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।Haryana Weather Update

वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now