Heavy Rain Alert: पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने एक साथ अगले 5 दिन के लिए चेतावनी जारी की है।Heavy Rain Alert
इसके लिए मौसम IMD ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने वाला है। जानिए आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा।
1 और 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य और रायलसीमा में बिजली गरजने और 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी तेज हवाओं के साथ बारिश (Weather update latest news) आ सकती है.
29 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट (Weather latest news) आ सकती है.
29 मार्च को पश्चिम बंगाल के अंदरूनी गंगा तटीय क्षेत्रों में और 29 और 30 मार्च को ओडिशा में गर्म हवाएं (Heatwave alert) चलने की संभावना है. 29 और 30 मार्च को ओडिशा के कुछ हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है. 29 से 31 मार्च के दौरान असम और त्रिपुरा में, और 29 मार्च से 2 अप्रैल तक गुजरात में भी हीटवेव रह सकती है.Heavy Rain Alert

















