Haryana Couple: हरियाणा के हिसार में एक प्रेमी की जमकर पिटाई हुई है। पुलिस थाने से 200 मीटर की दूरी पर प्रेमी जोड़े की जमकर धुनाई हुई है। दोनों शहर के सिटी थाना के नजदीक मिलने के लिए जा रहे थे। इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लग गई। परिजनों ने पीछा कर दोनों को होटल जाते हुए रंगेहाथ पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। (Haryana crime)
लड़की के परिजनों ने पहले दोनों को थप्पड़ मारे। इसके बाद लड़के की जमकर धुनाई कर डाली। उसे सड़क पर गिरा कर लात और घूंसे मारे गए। कपड़े तक फाड़ दिए गए।
लड़की लड़के को बचाने की गुहार लगाती रही और चिल्लाती रही कि इसको छोड़ दो, मगर परिवार वाले नहीं माने। इसके बाद एक युवक ने ईंट उठाकर लड़के की कमर पर मारी और वह नीचे गिर गया।
लड़के को अधमरा देखकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया। इसके के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मगर किसी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी Haryana Couple

















