Haryana: महाशिवरात्रि पर रेवाड़ी में होगी ईनामी खेल कूद प्रतियोगिता

On: February 8, 2025 8:54 AM
Follow Us:

Rewari: Haryana के जिला रेवा्ड़ी के गांव डूंगरवास के बाबा रूपादास मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रूपादास मंदिर में खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा आयोजित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताएं 25 फरवरी सुबह नौ बजे से आरंभ होंगी, जिनका समापन 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन होगा।

कमेटी प्रधान मास्टर बीरेंद्र सिंह भाटोटिया की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कमेटी सदस्यों ने रायशुमारी कर गांव के युवाओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी है।

SPORT DUNGARWAS 1
मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सजन फौजी एवं सचिव मास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद ग्रामीण आंचल में छुपी प्रतिभाओं को उचित मंच एवं बेहतर अवसर प्रदान करना है।

 

MAHA SHIV RATRI

मास्टर सुरेंद्र और सजन फौजी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं की मटका दौड़ और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ भी कराई जाएगी। इसके अलावा बुजुर्ग और युवा रस्साकशी में भी अपना जौहर दिखाएंगे। मास्टर सुरेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वाली टीमों व खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

SPORTS 2
ये होंगी खेल प्रतियोगिताएं: नेशनल कबड्डी 55 किलोग्राम भारवर्ग लड़कियों की 1600 मीटर, 400, 100 मीटर दौड़, 60 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़, 100 मी लड़कियों की दौड़, गोला फेक लंबी कूद, लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता, रस्साकसी, महिलाओं की मटका दौड़, अंडर 1400 मीटर लड़के, लड़कियों की दौड़।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now