Neelkamal Sunny Leone Song: भोजपुरी स्टार सिंगर नीलकमल सिंह इन दिनो छाए हुए हैं। वह होली के मौसम में रंगों का गर्दा उड़ा रहे हैं। पहले उन्होंने आकाँक्षा पुरी के साथ फ्लोर पर आग लगाई थी और एक तड़का-भड़कता गाना लेकर आए थे।
वहीं, अब वह सनी लियोनी के साथ पारा हाई कर रहे हैं। दोनों की पहले फोटो वायरल हुई थी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। और अब उनका नया गाना आया है।
नीलकमल सिंगर और सनी लियोन का जो नया गाना आया है, उसका नाम ‘लड़की दीवानी’ है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे 5 घंटे में 524k से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 72 हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं। वहां 7 हजार के ऊपर कमेंट्स किए गए हैं। इस गाने को देखकर हर कोई नीलकमल की जय-जय कर रहा है। लोगों ने सिंगर को भोजपुरी का अरिजीत सिंह बता दिया।
इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है आर जे कांग ने। ‘धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ गाने को मॉडिफाई किया गया है, जिसे अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू ने गाया था। फिल्म ‘आशिकी’ का ये ओरिजनल सॉन्ग आज भी हिट लिस्ट में शुमार है। वहीं अब भोजपुरी भी पसंद किया जा रहा है।
















