Haryana News : इन महिलाओं की हुई बल्ले बल्ले, सीए नायब सैनी ने किया एक ओर ऐलान

On: March 21, 2026 9:54 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के CM  Nayab Saini  ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं, जिनसे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने सबसे पहले यह घोषणा की है कि हरियाणा में महिलाएं डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का बिना ब्याज का लोन प्राप्त कर सकेंगी।

यह योजना महिला कृषि वृद्धि योजना के तहत लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत महिलाएं पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन और अन्य कृषि उद्यमों के लिए बिना ब्याज का लोन ले सकेंगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए वार्षिक छुट्टियों की संख्या बढ़ाने की भी घोषणा की है।

अब नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को 20 की जगह 25 वार्षिक छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रही महिला कर्मचारियों को पहले 10 छुट्टियों के स्थान पर, अब हर महीने एक अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी, जिससे उनकी कुल छुट्टियों की संख्या 22 दिन प्रति वर्ष हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “2047 तक विकसित भारत” के दृष्टिकोण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस संदर्भ में, उन्होंने महिलाओं के कल्याण के लिए कई नई पहलों की भी घोषणा की। यह सभी कदम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भूमिका को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now