Breaking News: DGP की बेटी एक्ट्रेस रान्या राव बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 12.56 करोड़ गोल्ड तस्कारी का आरोप

On: March 5, 2025 8:47 PM
Follow Us:
DGP की बेटी एक्ट्रेस रान्या राव बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 12.56 करोड़ गोल्ड तस्कारी का आरोप

Breaking News: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) टीम ने गोल्ड की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास 14.8 किलो सोने भी जब्त किया है। गोल्ड की कीमत 12.56 करोड़ आंकी गई है।

 

DRI अधिकारियों के बताया कि रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उस पर नजर टिकाए हुई थी, क्योंकि वह पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं। इसी शक के चलत टीम ने उसके पीछे जाल बिछाया हुआ था।

जानिए कौन है रान्या: बता दे रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। वह कन्नड़ फिल्मों माणिक्य और पाटकी में काम कर चुकी है। बार बार दुबई जाने को लेकर उस पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम पीछे लगी हुई थी।

कपडो में छिपाया गोल्ड: DRI ने बताया कि कन्नड़ फिल्मों की एक्टर रान्या के अपने कपड़ों में गोल्ड छिपाए हुआ था। उसके पास से जब्त किए गोल्ड कीमत 12.56 करोड़ रुपए है। टीम ने गोल्ड जब्त कर उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

घर में मिला कैस: टीम ने गोल्ड जब्त करने के बाद जब उसके घर पर भी रेड की। वहां से 2 करोड़ कीमत का सोना और 2 करोड़ रुपए नकदी भी बरामद हुई है। टीम ने तस्करी के आरोप मे ये गोल्ड व नकदी भी जब्त कर ली है।

डीजीपी ने दिया ये जबाव: बेटी की गिरफ्तारी पर जब पुलिस ने उसके पिता ने बात करनी चाही तो उसने मना कर दिया ओर कहा कि उसका इससे कोई संबंध नहीं है। न ही व उसकी बेटी है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now