मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: फरीदाबाद से की थी बाइक चोरी, जानिए धारूहेड़ा में कैसे चढा हत्थे

On: March 2, 2025 11:53 AM
Follow Us:

Haryana: धारूहेड़ पुलिस ने नाकाबंदी की जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जो फरीदाबाद से चोरी हुई बाइक के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान मेवात के सिंगार निवासी सहकुल के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब सहकुल से बाइक के कागजात मांगे, तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सका और बाइक के कागजात भी पेश नहीं किए।

पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि यह बाइक 26 अगस्त 2024 को फरीदाबाद से चोरी हुई थी, और इसका मालिक डबुआ कालोनी निवासी सोनू है।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: हत्या के लिए फायरिंग करने वाले दोनो युवक काबू, अवैध पिस्तोल बरामद

पुलिस ने बाइक को जब्त कर सहकुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जा सके।

 

कंपनी गेट के पास बाइक चोरी: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित हीरो मोटो कोर्प कंपनी के गेट के पास दिनदहाडे बाइक चोरी हो गई। थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में आलियावास के रहने वाले मनजीत ने बताया कि वह दिशु इंटरनेशनल में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है।

वह किसी श्रमिक को हीरो कंपनी में भर्ती करवाने आया था। उसने अपनी बाइक कंपनी गेट पर खडी की थी। जब वह घर वापस जाने लगा तो वहां से उसकी बाइक गायब मिली। पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now