Haryana Weather: मौसम ने फिर ली करवट, अब फरवरी में इन दिनों होगी बारिश?

On: March 21, 2026 9:33 PM
Follow Us:
Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ ही आने वाले दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव के कारण हिसार का न्यूनतम तापमान गिर गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों ने फिर से ठंड का अनुभव किया।

दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 26 फरवरी तक हरियाणा में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है।

रात का तापमान गिरेगा

इस दौरान, 24 फरवरी तक उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। लेकिन 25 और 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में समय-समय पर बादल छाए रह सकते हैं। इससे दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में दिखा कोहरा, बढ़ी ठंड

मौसम में 20 दिनों के बदलाव के बाद हरियाणा के राजस्थान से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी-दादरी और नारनौल में कोहरा देखने को मिला। न्यूनतम तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट के कारण सिरसा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात और सुबह के समय ठंड में वृद्धि हुई।

आने वाले एक हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान

25 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचेगा, जिसका प्रभाव 27 और 28 फरवरी को देखने को मिल सकता है। इस दौरान एनसीआर क्षेत्र के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। रुक-रुक कर हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन फरवरी का अंत सामान्य से अधिक गर्म और शुष्क मौसम के साथ होने की संभावना है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now