
Weather Alert: देशभर में तेजी से मौसम बदल रहा है। कुछ दिन राहत के बाद एक बार फिर से ठंड का दौर शुरु होने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट किया है तथा कहा है फरवरी माह पहाड़ों पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय: कल मौसम कैसा रहेगा। क्या बारिश होगी क्या हाईवे पर कोहरा छाएगा। इस तरह के कई बार लोग मौसम अपडेट पर पूछ रहे है। यानि मौसम को लेकर हर राज्या में चिंता बनी हुई है।
बता दे कि एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ लगातार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया कि देश में एक पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा 1 फरवरी से सक्रिय होने वाला है। ऐसे में साफ जाहिर है कि उनके प्रभाव से 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच एनसीआर, हिमाचल व आस पास के कई शहरों में बारिश की संभावना है।
चलेगी तेज हवाएं: मौसम विभाग ने बताया कि अभी ठंड खत्म नहीं हुई है। मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। बता दे कि पहाडों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पहुंचने लगा है। यही कारण है एक बार फिर एनसीआर, दिल्ली व हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
बिगडेगा मौसम: पहाडो पर हो रही बर्फबारी के चलते तथा तेज हवा चलते से एक बार फिर मौमस बिगडने वाला है। मौमस विभाग का कहना है पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई राज्यों में बारिश होगी। इतना ही नहीं इसी के चलते दिल्ली-NCR में आसमानी बादल छाएंगे और दिन में तेज हवाएं भी चलेगीं।
ठंड की चेतावनी जारी: तेजी से बदल रहे मौसम के चलते एक बार फिर IMD ने शीतलहर की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि एक बार फिर 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल , राजस्थान व एनसीआर में में शीतलहर बढने वाली है। इन राज्यों में 28 जनवरी को भी कोल्डवेव का अलर्ट है तथा आगे आने वाले दो दिन भी ठंड रहेगी।
देश के मैदानी इलाकों में पूर्व राजस्थान के फतेहपुर सीकर में स्थिति सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे उत्तराखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस है जबकि मध्य भारत, पूर्वी और पश्चिमी भारत में 10 से 18 डिग्री के बीच तापमान है।
जानिए कैसा रहेगा तापमान: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की आशंका है। लेकिन उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होन की संभावना। साथ में यह भी कहा है कि मध्य-पूर्वी भारत में भी पारा नहीं बदलेने की उम्मीद है।
घने कोहरे का अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार में रात और सुबह के समय 31 जनवरी तक, उत्तराखंड, असम मेघालय में 28 जनवरी को, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 29 जनवरी तक, ओडिशा में 30 जनवरी तक, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 28-31 जनवरी के बीच घने कोहरे का अलर्ट किया है।