मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: CET में संशोधन को केबिनेट में मिली मंजूरी, जानिए क्या किया है बदलाव

On: December 28, 2024 10:26 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि आगे से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट कैंडिडेट बुलाए जाएंगे। इतना ही नहीं कैबिनेट की बैठक में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) में संशोधन को मंजूरी को हरी झंडी मिल गई है।

बता दे कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की नियुक्ति के लिए इससे स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए चार गुण ही अभ्य​​र्थियों को बुलाया जाता था। आज ही कैबिनेट की बैठक मे सीएम नायब सैनी की अगुवाई में ये संसोधन पास हो गया है।Haryana

यह भी पढ़ें  Rewari News: हरियाणा पुलिस आपरेशन मुस्कान: बच्ची को ढूंढ परिजनों को सौपी 'मुस्कान'

CM HARYANA NAYAB SAINI

ये भी किया बदलाव: बता दे कि हरियाणा में ग्रुप C और D की भर्ती के लिए आर्थिक और सामाजिक आधार पर मिलने वाले 5 अंक को हटा दिया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस पर रोक लगा दी थी। इससे पहले ये चयन के लिए इन नंबरो को मेरिट मे लगातार ही चयन किया जाता था। लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।Haryana

मुआवजा हुआ दोगुना: सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों को मिलने वाला मुआवजा 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इतना ही नहीं हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों के लिए मासिक पेंशन 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार कर दी गई है।

यह भी पढ़ें  Rewari: ढाकिया में युवक ने मां व उसकी बेटी का फोडा सिर, जानिए क्या है पूरा मामला ?

जताया शोक: मीटिंग की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया गया। बता दे कि दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला हो गया था।Haryana

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now