मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi EWS Admission: खुशखबरी: अब इतनी आय वाले भी ले सकेगें प्राइवेट स्कूलों में दाखिला

On: December 24, 2024 9:23 PM
Follow Us:

Delhi EWS Admission: दिल्ली में अगले साल यानि 2025 में चुनाव है। चुनावों को लेकर केजरीवाल ने जीना झोक दी है। शिक्षा के चलते दाखिले को लेकर बडा बदलाव किया जा रहा है।दिल्ली में अब EWS कोटा के तहत प्रवेश के लिए निर्धारित वार्षिक आय सीमा को बढा दिया गया है।

 

बता दे दिल्ली में निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को हर साल प्रवेश मिलता है। इससे पहले इस सीमा को बढ़ाने के बारे में लंबे समय से चर्चा हो रही थी। लेकिन अब दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इसे मंजूरी दे दी है। Delhi EWS Admission

पिछले अक्टूबर के अंत में, दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री के माध्यम से एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें वार्षिक आय सीमा को 2.5 लाख रुपये तक रखने की बात की गई थी। लेकिन उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री को सलाह दी कि आय सीमा को 5 लाख रुपये तक बढ़ा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें  Free Laptop Yojana: हरियाणा सरकार ने छात्रों के लिए चलाई ये नई स्कीम! अब मिलेगी इन बच्चों को फ्री लैपटॉप

 

इसके बाद 13 नवंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक आदेश दिया जिसमें कहा गया कि दिल्ली सरकार ने आदेशों की अवहेलना की है। दिल्ली सरकार ने आय सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया और फिर इसे उपराज्यपाल से मंजूरी के लिए भेजा था।

ADMISSION 2

जानिए कितनी हुई वार्षिक आय: दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद अब वे माता-पिता, जिनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये तक है, उनके बच्चे भी दिल्ली के निजी स्कूलों में EWS कोटे के तहत प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले, यह आय सीमा केवल 2.5 लाख रुपये तक निर्धारित थी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नर्मदेश्श्वर महादेव मंदिर में किया पोधारोपण

 

EWS कोटे में बढोतरी का क्या होगा फायदा: EWS कोटा के लिए वार्षिक आया बढाना सराहनीय कदम है। जो पहले आय सीमा के कारण बच्चे निजी स्कूलों में दाखिला नहीं ले पा रहे थे। अब ऐसे परिवारों के लिए अपनी आर्थिक स्थिति के बावजूद अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का मौका मिलेगा। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया सराहनीय कदम है।

दिल्ली के लाखों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा, जो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों से बाहर, निजी स्कूलों में भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन आय सीमा के कारण वे नही भेज सकते थे। अब यह सीमा बढ़ाकर 2.5 से 5 लाख रुपये कर दी गई है। आय के बढने से काफी परिवारों को इस लाभ का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें  हरियाणा के रेवाडी में पांच पैक्स में खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र, आधे रेट पर मिलेगी जेनेरिक दवाइयां, यहां देखिए लिस्ट

स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जारी: दिल्ली में नर्सरी प्रवेश की प्रक्रिया भी चल रही है। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और 20 दिसंबर 2024 तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं।

3 जनवरी 2025 को आवेदकों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और 10 जनवरी 2025 को आवेदकों को अंक आवंटित किए जाएंगे। पहले मेरिट सूची और वेटिंग लिस्ट का प्रकाशन 17 जनवरी 2025 को होगा।

दूसरी सूची 3 फरवरी 2025 को जारी होेगी दूसरी सूची के लिए माता-पिता की समस्याओं का समाधान 5 से 11 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इसके बाद, 26 फरवरी 2025 को अगली प्रवेश सूची जारी की जाएगी और 14 मार्च 2025 तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now