New Railway Line: झारखंड में यहां बिछेगी 70.70 KM लंबी रेलवे लाइन, 5 नए स्टेशनों का होगा निर्माण

On: May 15, 2025 7:41 AM
Follow Us:
New Railway Line

New Railway Line:  धनबाद से गिरिडीह के बीच प्रस्तावित नई रेल लाइन (Dhanbad Giridih Railway Line) के लिए ट्रैफिक सर्वे के बाद अब यातायात एवं इंजीनियरिंग सर्वे होगा। लगभग सात साल इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने इसकी स्वीकृति दी है। इस रेल मार्ग में पांच नए रेलवे स्टेशन बनेंगे।

इनमें गोविंदपुर व टुंडी भी शामिल हैं। दोनों प्रखंड अब तक रेलवे स्टेशन से वंचित हैं। नई रेल लाइन बिछने से दोनों प्रखंडों में रेलगाड़ी की आवाज गूंजेगी। ट्रैफिक सर्वे के दौरान इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1600 करोड़ खर्च होने का अनुमान जताया गया था। अब अनुमानित खर्च में बढ़ोतरी की संभावना है।

ऐसे प्रस्तावित है नई रेल लाइन
धनबाद से गिरिडीह तक नई रेल लाइन के लिए धनबाद से प्रधानखंता तक नई लाइन बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रधानखंता-सिंदरी रेल मार्ग की तरह प्रधानखंता से धोखरा हाल्ट के बीच करमाटांड़ से ढांगी की ओर लाइन बिछेगी। यही रेल लाइन गेविंदपुर, महाराजगंज, टुंडी होकर न्यू गिरिडीह तक बिछेगी।New Railway Line

सर्वे में क्या-क्या होगा?

सर्वेक्षण में नई रेलवे लाइन के लिए संभावित मार्ग की उच्च-स्तरीय जांच होगी। विभिन्न मार्गों की व्यवहार्यता का आकलन करने और संभावित समस्याओं की पहचान करने के लिए क्षेत्र की जांच शामिल होगी।
मानचित्र, क्लिनोमीटर और बैरोमीटर जैसे बुनियादी सर्वेक्षण उपकरणों का उपयोग कर प्रस्तावित मार्ग पर यातायात पैटर्न और अनुमानित भविष्य के यातायात का विश्लेषण होगा।
नए बुनियादी ढांचे की आवश्यकता और इसके संभावित प्रभाव को निर्धारित किया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग की इंजीनियरिंग व्यवहार्यता का आकलन किया जाएगा। प्रस्तावित पुलों, सुरंगों और अन्य संरचनाओं की आवश्यकता परखी जाएगी। निर्माण चुनौतियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

धनबाद-गिरिडीह के बीच कौन-कौन से स्टेशन?
गोविंदपुर, महाराजगंज, टुंडी, फतेहपुर, कोईमारा व न्यू गिरिडीह
धनबाद जिले में 46.70 रूट किमी रेल लाइन बिछेगी।
गिरिडीह जिले में 24 रूट किमी रेल लाइन बिछेगी।
किस स्टेशन की धनबाद से कितनी दूरी?
धनबाद से गोविंदपुर 10.75 किमी
धनबाद से महाराजगंज 24.95 किमी
धनबाद से टुंडी 38.10 किमी
धनबाद से फतेहपुर 44.85 किमी
धनबाद से कोईमारा 58.20 किमी
धनबाद से न्यू गिरिडीह 70.70 किमी New Railway Line

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now