New Expressway: उत्तर प्रदेश में बनेगा 4000 करोड़ का लिंक एक्सप्रेसवे, किसानों को मिलेंगे मुहँ मांगे दाम

On: May 10, 2025 12:38 PM
Follow Us:
expressway

 New Expressway: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में सड़क निर्माण की एक बड़ी परियोजना राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने जा रही है. यह योजना जहां लोगों की आवाजाही को आसान बनाएगी. वहीं राज्य की आर्थिक प्रगति को भी नया आयाम देगी.New Expressway

हाई स्पीड लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी तस्वीर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाला हाई स्पीड लिंक एक्सप्रेसवे अब यूपी के दो बड़े जिलों को कनेक्ट करेगा. यह सड़क परियोजना राज्य की परिवहन व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है.

किन गांवों की जमीन पर होगा निर्माण?
इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण 54 गांवों की जमीन पर किया जाएगा, जिनमें बुलंदशहर के 45 और गौतमबुद्ध नगर के 9 गांव शामिल हैं.

इस परियोजना पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. लिंक एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर रखी जाएगी ताकि जाम की समस्या न हो. इससे संबंधित क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं भी बनेंगी.

गंगा एक्सप्रेसवे से मिलेगा एयरपोर्ट को सीधा रास्ता
गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच यह लिंक बनने से मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ जाएगा.New Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी होगी कनेक्टिविटी
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण मेरठ से प्रयागराज तक हो रहा है. दूसरे चरण में इसे बलिया और हरिद्वार से जोड़ने की योजना है. साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को भी गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रस्ताव है. जिससे उत्तर भारत का संपर्क नेटवर्क और भी मजबूत होगा.

यूपीडा को मिली भूमि अधिग्रहण की मंजूरी
यमुना प्राधिकरण द्वारा यूपीईडा को NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) दे दिया गया है. जिससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इससे गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है.

कार्गो ट्रांसपोर्टेशन होगा आसान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो विमानों से उतरने वाला सामान अब हाई स्पीड में देशभर में पहुंचाया जा सकेगा. 74.3 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे यूपीईडा द्वारा विकसित किया जाएगा.

लिंक एक्सप्रेसवे की मुख्य विशेषताएं
अंत: यमुना एक्सप्रेसवे सेक्टर-21, फिल्म सिटी के पास
दूरी: गंगा एक्सप्रेसवे (सियाना) से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कुल 74.3 किमी
चौड़ाई: 120 मीटर
शुरुआत: बुलंदशहर जिले के सियाना क्षेत्र से

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now