सुरक्षा नियम ताक पर: सीवर में उतरे तीन कर्मचारियों की दम घुटने से मौत

On: October 9, 2021 10:46 AM
Follow Us:

पानीपत: सुनील चौहान। सीवर में उतरने से प्रदेश में दम घुटने से कई बार हादसे हो चुके है। इसके बावजूद सीवर सफाई को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इसी लापरवाही के चलते एक बार फिर पानीपत में टीडीआई सिटी में सीवर की सफाई करने उतरे तीन कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई थी। शनिवार सुबह तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सफाई कर्मचारी विक्की ने बताया कि उन्हें सीवर में ब्लॉकेज की सूचना मिली थी। शुक्रवार को इसकी सफाई करने के लिए एक कर्मचारी नीचे सीवर में उतरा।

लेकिन जब काफी देर तक भी वह वापस नहीं आया तो दूसरा कर्मचारी नीचे सीवर में उतरा। काफी इंतजार के बाद भी जब दोनों बाहर नहीं निकले तो तीसरा कर्मचारी भी सीवर में उतर गया। काफी देर तक जब तीनों बाहर नही आए तो सीवर तोड़कर सेफ्टी बेल्ट से तीनों को बाहर निकाला और बिना देरी किए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया
एसएचओ मंजीत सिंह ने बताया कि टीडीआई सिटी में केतन नाम की कंपनी ने सफाई का ठेका ले रखा है। मृतक उसी के कर्मचारी थे। तीनों को सीवरेज तोड़कर सेफ्टी बेल्ट से बाहर निकाला गया।, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल जांच चल रही है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now