प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम शराब बेचता रेवाडी में काबू

On: November 3, 2021 12:06 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। सीआईए ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 40 बोतल व एक पव्वा अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला कायस्तवाडा निवासी सतीश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सतीश कुमार उर्फ राजू निवासी मोहल्ला कायस्तवाडा तकिया सराय में अपनी खाली दुकान के सामने ईटो पर सिलपट्टी के नीचे कट्टे व थैले मे अवैध शराब रखकर बेच रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची तो दुकान के आगे बैठा एक शख्स जो ईटो पर सिलपट्टी के नीचे कपड़े के थैले व प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब रखकर बेचता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उस शख्स को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतीश कुमार उर्फ राजू पुत्र हरिसिंह निवासी मोहल्ला कायस्तवाडा रेवाडी बतलाया। इसके बाद पुलिस ने उसके पास रखे थैले व प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया तो उसमें कुल 40 बोतल व एक पव्वा अवैध शराब बरामद हुई।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now