दुकान व मकान का ताला तोडकर जेवरात व स्कूटी चोरी करने वाले तीन दिन रिमांड पर

On: October 20, 2021 1:32 PM
Follow Us:

रेवाडी: डहिना चौकी पुलिस ने दुकान व मकान का ताला तोडकर सोना व चांदी के जेवरात व स्कूटि चोरी करने के मामले मे तीन आरोपियो को काबू किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो कि पहचान डहिना निवासी सुमेर तथा बलजीत तथा राजस्थान के जिला झुन्झुनू के गांव देवलवास निवासी रमेश के रुप मे हुई है। पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर कि रात को ताराचन्द निवासी डहीना के घर का ताला तोडकर स्कूटी तथा विष्णु के किराएदार रविकुमार निवासी चिडावा कि दुकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले जाने पर शिकायतकर्ता ताराचन्द कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दि थी। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर आरोपियो को पता लगाकर मामले मे सलिंप्त तिन आरोपियो सुमेर पुत्र शिशराम, बलजीत पुत्र गजराज निवासी डहीना तथा रमेश पुत्र हिरालाल निवासी देवलवास जिला झुन्झुनू राजस्थान को गिरफतार कर लिया है। आरोपियो को अदालत मे पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now