गोली मारकर हत्यारोपी दसवां बदमाश काबू, दो दिन रिमांड पर

On: November 24, 2021 11:43 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। सीआईए ने वर्ष 2020 में गोली मारकर एक युवक की हत्या करने के मामले मे दसवें आरोपी को गुुरुग्राम अदालत से प्रोडैक्शन वांरट पर गिरफतार करके 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गाँव मऊ निवासी यशपाल उर्फ सरपंच के रूप में हुई है। उक्त मामले मे 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस ने बताया कि 05 फरवरी 2020 को दिनेश निवासी जाट भुरथल के लग्न समारोह मे उसके दोस्त अशोक, मोनी उर्फ ललित, दीपक व अन्य साथी गए हुए थे। उसी दौरान वहाँ पर गुरूग्राम जिले के गांव बसई हरिओम, देवीलाल कालोनी अमित, भूढका निवासी पवन व उनके साथ कुछ और साथी गाड़ियों में सवार होकर आए और गाड़ी से उतरने के बाद ललित , दीपक व अशोक पर गोली चलानी शुरु कर दी तथा तीनो घायल हो गए। आस-पास के लोगो ने ईलाज के लिए अस्पताल मे दाखिल करवाया तथा पुलिस को सुचना दी गई। ईलाज के दौरान ललित उर्फ मोनी की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपियों के कब्जा से दो गाड़ी व एक पिस्टल पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस ने दोनो आरोपितों को प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफतार करके 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now