Haryana news: कैथल में गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट : मकान में लगी आग से पुलिसकर्मी सहित 3 झुलसे, घर का लेंटर गिरा

On: January 22, 2022 5:43 AM
Follow Us:

हरियाणा : हरियाणा के कैथल में शुक्रवार को LPG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। कहर बरपा दिया। जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इससे मकान में आग तो लगी ही, साथ में धमाके के बाद मकान ध्वस्त हो गया। मकान मालिक SI सुरेश मलिक और दो अन्य आग से बुरी तरह से झुलस गए। एसआई को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। फटे सिलेंडर का भी कोई सुराग नहीं लगा कि आखिर वो गया कहां। सुचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।

Rewari Crime : ट्रेन में नकदी से भरा पर्स व मोबाइल चोरी

कैथल के गांव खुराना निवासी सुरेश मलिक हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) है। उसने गांव से पांच किलोमीटर दूर कैथल के शोरा कोठी गली-1 में मकान बनाया हुआ है। वह पत्नी और बेटे योगेश और बेटी कके साथ यहीं पर कई साल से रह रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक से सुरेश के मकान में रखा LPG गैस का सिलेंडर फट गया। मकान में आग लग गई और आस पास के लोग भी बम फटने जैसे जोरदार धमाके से दहल गए।

घर में SI के साथ उसकी बेटी योगिता थी। पत्नी बाहर गली में गई थी, जबकि बेटा योगेश भी काम से शहर से बाहर बताया गया। योगिता तो हादसे के बाद घर से निकल गई, लेकिन सुरेश कुमार घर में लगी आग पर काबू पाने लगा। पडोस से भी एक व्यक्ति वहां मदद के लिए पहुंचा। दोनों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग से सुरेश बुरी तरह से झुलस गया। पडोस के दो लोग भी उसको बचाने के प्रयास में आग की चपेट में आ गए। तीनों को अस्पताल में ले जाया गया। एसआई सुरेश को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।सिलेंडर फटने से हुए धमाके से सुरेश का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कई जगहों से छत का लेंटर टूट गया, दीवारों में दरारें आ गई। पड़ोस के घरों में भी इससे दरारें आई हैं। पड़ौसी सत्यदेवी ने बताया कि जोरदार धमाका हुआ था। मकान मालिक समेत तीन लोग आग से झुलसे हैं। घर रहने लायक नहीं बचा।

Rewari crime : लोन का झांसा देकर ठगी करने वाला काबू

इस बीच हादसे की सूचना पाकर सुरेश के गांव खुराना से भी उसके परिजन मौके पर पहुंचे। उसके भाई ने बताया कि सुरेश की हालत गंभीर है। भतीजी और अन्य परिजन सेफ हैं। मकान टूट गया है। सामान इसके मलबे में दबा है। जो सिलेंडर फटा था, उसका तो सुराग ही नहीं लगा कि वो गया कहां। बड़ा हादसा हुआ है। गैस कंपनी इसी जिम्मेदार है कि आखिर सिलेंडर फटा क्यों।

Rewari News: गर्भपात कराने वाली महिला व मेडिकल स्टोर संचालक काबू

सूचना के बाद कैथल पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। ASI बलवान सिंह ने बताया कि उनको हादसे को लेकर फोन किया गया था। उन्होंने घटना के फोटो-वीडियो लिए हैं। साथ ही थाने के जांच अधिकारी को वारदात की सूचना दे दी गई। वे मौके का मुआयना कर आगे कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। एक सिलेंडर इतना घातक होता है, यह पहेली बार सामने आया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now