Bharat Band kisan Andolan : कही ट्रेन रोकी तो कहीं हाईवे बंद, जाम से थर्राये लोग

On: September 27, 2021 12:22 PM
Follow Us:

दिल्ली/ हरियाणा: कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को बुलाया गया किसानों का भारत बंद खत्म हो गया है। सुबह 6 से शाम 4 बजे तक रहे बंद के दौरान कई नेशनल और स्टेट हाईवे ब्लॉक रहे। कई रूट डायवर्ट करने पड़े। ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। दिल्ली से जाने वाले कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। बंद का असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ज्यादा दिखाई दिया। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर को भी 10 घंटे बाद खोल दिया गया। गुरुग्राम दिल्ली बोर्डर पर जाम से वाहनो चालको को पसीने छुडवा दिए। वहीं हाईव न 48 पर गुरुम्राम रेवाडी सीमा पर वाहनों का डायवर्ट किया गया।

 

02 6
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कहा कि भारत बंद पूरी तरह कामयाब रहा। अब संयुक्त किसान मोर्चा आगे की रणनीति बनाएगा। इस बीच प्रदर्शन के दौरान दिल्ली-सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान गई है। मृतक किसान की पहचान भगेल राम के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद इसे लेकर ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी।

 

amtdelhisonipatup

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now