Yatra: रेवाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

On: June 27, 2025 8:31 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

Yatra: रेवाड़ी शहर में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की पारंपरिक और ऐतिहासिक रथयात्रा शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीजगन्नाथ मंदिर, वृंदावन चौक से हुआ, जहां मंदिर व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र निशांत यादव, मुख्य सारथी रवि अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अमित यादव व सूरजभान सैनी सहित अन्य अतिथियों को भगवान का पटका पहनाकर सम्मानित किया और पूजन व ज्योति प्रज्वलित कर रथ यात्रा का शुभारंभ कराया।

Yatra: रेवाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत
Yatra: रेवाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

शोभायात्रा में भगवान श्रीजगन्नाथ के रथ को बैलों द्वारा खींचते हुए निशांत यादव, मुकेश अग्रवाल व अन्य भक्तों ने शहर की परिक्रमा शुरू की। यात्रा में भगवान श्री बलभद्र और सुभद्रा माता की भव्य झांकियां भी शामिल रहीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रथयात्रा का मार्ग भाड़ावास रोड, नई अनाज मंडी, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड, रावलीहाट, गोकलगेट, जीवली बाजार, कटला बाजार, पेठा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर में समाप्त हुई, जहां संध्या आरती के साथ यात्रा पूर्ण हुई।Yatra

यात्रा के दौरान शहरभर में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने जगह-जगह आरती, छबील, ठंडा पानी, मिठाई और प्रसाद वितरण कर यात्रा का स्वागत किया। विशेष आरती कार्यक्रम नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुआ, जहां व्यापारी वर्ग ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Yatra: रेवाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत
Yatra: रेवाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

रथयात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की म्यूजिकल झांकी, गणेश जी की झांकी, रेवाड़ी सुमेर ब्रास बैंड, खैरथल की शहनाई, अलवर के ढोल-ताशा आदि ने धार्मिक उत्सव को भव्यता प्रदान की। व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने जानकारी दी कि यह यात्रा 1878 से हर वर्ष लगातार निकाली जा रही है और इसका पहला लाइसेंस भी उसी वर्ष जारी हुआ था। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि मंदिर में आज भी वही मूर्तियां विराजमान हैं, जिन्हें उनके पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया था।

इस धार्मिक आयोजन में रथ संचालक रमेश वशिष्ठ, राजन अग्रवाल, पवन सिंहल, बलवंत कौशिक, दीपक मुदगिल, सतीश भारद्वाज, कपिल गुप्ता एडवोकेट, रवि भारद्वाज एडवोकेट, धीरज शर्मा सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now