Weather: मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित
परंतु 16 फरवरी को पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिससे राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है तथा बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

















