Weather: हरियाणा में पिछले कई दिनों से हो बरसात से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ऐसी बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावन जताई हैं। IMD ने प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।
बता दें कि बीते मंगलवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे आ गया। मंगलवार को सिरसा जिले में सबसे ज्यादा तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हआ।
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जून को हरियाणा के 15 जिलों में आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, भिवान और चरखी दादरी शामिल हैं। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

















