मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Weather Forecast: बारिश-बर्फबारी के बाद गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानिए मैदानी इलाकों में कब आएगी कडाके की ठंड?

On: October 6, 2025 10:25 AM
Follow Us:
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: भारत मौसम विभाग (आइएमडी) का अनुमान है कि सोमवार से उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव दिखाई देगा और आठ अक्टूबर से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।बारिश-बर्फबारी के बाद गुलाबी ठंड ने दी दस्तक दे दी है। सोमवार को काफी मौसम में नमी रही।IMD Weather Forecast

उत्तर भारत में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम भी करवट लेने वाली है। एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं उत्तराखंड समेत मैदानी क्षेत्रों में तीन-चार दिनों के भीतर गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है।IMD Weather Forecast

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेड़ा में चोर गिरोह स​क्रिय, खटावली में 6 खेतों में चोरी

जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय हो चुका है, जिससे बारिश के साथ ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

यहां भी हुआ ठंड का असर: पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल और उत्तराखंड तक दिखेगा। ऊपरी क्षेत्रों में झमाझम बारिश होगी। इससे तापमान में तेज गिरावट आएगी और ठंड का अहसास जल्द ही शुरू हो जाएगा।

उत्तर बिहार की नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य भारत में भी आगामी दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  नाबालिक से छेडखानी करने वाले ने किया आत्मसर्मपण्, पुलिस ने लिया रिमांड पर

आईएमडी के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ इस सीजन का पहला बड़ा सिस्टम है जो उत्तर भारत के मौसम को पूरी तरह बदल देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

हालांकि मंगलवार के बाद वर्षा में कमी आ जाएगी। नौ अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जाएगी। उधर, बिहार में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान अतुलनीय: विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवाओं को दर्शाया डिजिटल प्रदर्शनी में

IMD Weather Forecast: इस साल देश के कई राज्यों में ठंड रिकॉर्ड तोड़ने वाली है, जिसे लेकर मौसम विभाग अलर्ट भी जारी कर चुका है. हर साल दिवाली के समय लोग कंबल और रजाई निकाल लेते थे, लेकिन इस बार अभी तक (1 नवंबर 2024) सिर्फ सुबह-शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस की जा रही हैं

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन नवंबर में उत्तर भारत समेत कई जगहों में कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है.

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now